पुणे में आज रात से सख्त प्रतिबंध, 31 मार्च तक स्कूल बंद

पुणे : दिन प्रतिदिन पुणे में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। है। पिछले कई दिनो से लॉकडाउन की चर्चा चल रही थी लेकिन अब लॉकडाउन नहीं बल्कि सख्त प्रतिबंध लगाए जाएंगे। इसकी अमल बाजी शुक्रवार रात 12 बजे से हो जाएगी। साथ ही आने वाले 31 मार्च तक स्कूल भी बंद रखने का निर्णय लिया गया है। 10वी व 12वी के छात्रों को छूट दी गई है। यह जानकारी विभागीय आयुक्त सौरभ राव ने संवाददाता सम्मेलन में दी है। साथ ही लोगो से निवेदन भी किया है कि वो कोविड के नियमों का पालन करे।

विभागीय आयुक्त सौरभ राव ने कहा कि पालकमंत्री अजित पवार के साथ हुए बैठक में निश्चित किए गए प्रतिबंध के अनुसार होटल और रेस्टोरेंट को रात के 10 बजे बंद कर दिया जाएगा। क्षमता के अनुसार सिर्फ 50 प्रतिशत ग्राहको को ही सेवा प्रदान की जाएगी। पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक संचारबंदी लागू रहेगा। साथ ही शहर के विविध गार्डेंस शाम को बंद रहेंगे। किसी भी पारिवारिक कार्यक्रम में 50 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। मॉल्स व मल्टीप्लेक्स रात के 10 बजे बंद हो जाएंगे। साथ ही टपरी या सार्वजनिक रास्ते पर 5 से ज्यादा लोग खड़े नहीं हो सकते हैं। लाइब्रेरी में सिर्फ 50 प्रतिशत ही लोग जा सकेंगे। ऑफिस के कामकाज समय के अनुसार शुरू रहेंगे।