बकरीद पर श्रीनगर में पत्थरबाजी, पाकिस्तान और आईएस के झंडे भी लहराए

श्रीनगर। समाचार ऑनलाइन
देश भर में बकरीद धूमधाम से मनाई जा रही है लेकिन कश्मीर में बकरीद के मौके पर अलग-अलग हिस्सों में पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं। अनंतनाग के मंडी इलाके में पत्थरबाजों ने सुरक्षाबलों पर जबरदस्त पत्थरबाजी की। दोनों तरफ से अभी संघर्ष जारी है। बकरीद पर पत्थरबाजों ने पाकिस्तान और आईएसआईएस के झंडे भी लहराए। वहीं इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी पत्थरबाजों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। अनंतनाग के अलावा श्रीनगर में भी जमकर पत्थरबाजी हो रही है। यहां ईदगाह के पास पत्थरबाजी हुई। सुरक्षा बलों के वाहनों पर पत्थराव किया जा रहा है। पत्थरबाजों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े।
[amazon_link asins=’B0751FLKRL’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’cc07c07c-a5d4-11e8-8764-bb9cdb04ab1b’]
[amazon_link asins=’B01F38UBRK’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’2b7fa509-a5d6-11e8-8a03-474a3f103b40′]
पुलवामा में आतंकियों ने भाजपा नेता की हत्या की
पुलवामा में आतंकियों ने भाजपा के सक्रिय नेता शाबिर अहमद भट की बुधवार तड़के हत्या कर दी। उन्हें रात करीब 2.30 बजे घर में घुसकर गोली मारी गई। उन्हें मंगलवार शाम अगवा किया गया था। बुधवार सुबह पुलिस और सेना को उनका क्षत-विक्षत शव मिला।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पुलवामा में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या पर ट्वीट कर शोक जताया। शाह ने ट्वीट किया भाजपा कार्यकर्ता शब्बीर अहमद भट की मौत की खबर से बहुत अधिक दुखी हूं। इस कायराना हरकत की घोर निंदा करता हूं। अतिवादी कश्मीर के युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए आगे बढ़ने से नहीं रोक सकते हैं। हिंसा का यह चक्र लंबे समय तक नहीं चल सकता।
आपको बता दें कि हाल ही में सरकार ने राज्य में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों का ऐलान किया है। इसके बाद हुई यह पहली राजनीतिक हत्या है।