कांग्रेस पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के कारण सुजय को मौका दिया गया : फडणवीस

अहमदनगर : समाचार ऑनलाईन – बतौर सांसद दिलीप गांधी ने अच्छा कार्य किया है। जनता उनके काम को याद रखेगी, लेकिन कभी-कभी सर्जिकल स्ट्राइक करना पड़ता है और इसी के तहत् डॉ। सुजय विखे-पाटिल को मौका दिया। इसके जरिए कांग्रेस पर सर्जिकल स्ट्राइक किया गया है। यह बात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अहमदनगर की सभा में कही। अहमदनगर सीट से महायुति के उम्मीदवार डॉ। सुजय विखे-पाटिल व शिर्डी के प्रत्याशी सदाशिव लोखंडे की प्रचार सभा में वे बोल रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एनसीपी के कैप्टन ओपनिंग बैट्समैन के तौर पर मैदान में उतरे और 7 दिनों में ही 12वां खिलाड़ी बनकर बैठ गये। भाषण करते समय रोकने से दिलीप गांधी गुस्सा हुए भाजपा की इस प्रचार सभा में भाषण करते समय रोके जाने से सांसद दिल्ली गांधी गुस्सा हो गए। इस दौरान उन्होंने आयोजकों पर नाराजगी जताते हुए अपना भाषण जारी रखा। इस बीच, पिछले 5 साल के अपने कामकाज का विवरण देते हुए वे भावुक हो गये। भाषण के आखिर में उन्होंने सुजय विखे का नाम लिए बिना मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।