पुणे में गर्मी का सितम, तापमान 41।1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

पुणे : समाचार ऑनलाईन – पुणे में बुधवार को अप्रैल महीने का सबसे अधिक तापमान 41।1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लोहगांव परिसर का तापमान 41।5 डिग्री सेल्सियस था। अगले दो-तीन दिन पुणे का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। अगले तीन दिनों तक विदर्भ के कुछ हिस्सों में गर्मी का तापमान तेजी से बढ़ेगा। इसलिए कुछ हिस्सों में गर्मी की लहर रहेगी। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी गर्मी की लहर के साथ-साथ अधिकतम तापमान रहेगा। इसलिए घर से बाहर जाते वक्त नागरिक सफेद कपड़े पहनकर निकले। यह अपील पुणे मौसम विभाग प्रमुख डॉ। अनुपम काश्यपी ने की।

राज्य में बुधवार को ब्रह्मपुरी में सबसे अधिक 45।1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। अगले 48 घंटों में विदर्भ में गर्म हवाएं चलेगी। कम दबाव क्षेत्र बंगाल का उपसागर तैयार हो रहा है। कम दबाव वाले क्षेत्र में अगले दो-तीन दिन में चक्रवात की स्थिति बनेगी। 30 अप्रैल को तमिलनाडु के उत्तरीय हिस्से वाले प्रदेशों से यह आगे बढ़ेगी। ऐसे में महाराष्ट्र में हवा की ठंडी कम होती जाएगी और गर्मी बढ़ेगी। पूरे देश के नागरिकों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।ऐसी स्थिति में सीनियर सिटीजन, गभर्वती महिलाएं, कॉलेज के विद्यार्थियों को ध्यान रखने की जरूरत है। गर्मी बढ़ने पर बाहर से आने के बाद फ्रीज का पानी नहीं पीएं। घर से बाहर निकलने पर सफेद कपड़े पहनकर निकले। अधिक से अधिक पानी पीएं। गोवा सहित पूरे राज्य में अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। पुणे सहित राज्यभर के 20 जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

बुधवार को राज्य के जिलों का तापमान

कोल्हापुर -40, मालेगांव-42।8, नासिक-40।9, सातारा-40।6, सोलापुर-41।6, उस्मानाबाद-41, औरंगाबाद-41।6, परभणी-44।1, बीड-42।7, अकोला-45।1, अमरावती-44, बुलढ़ाणा-41।7, ब्रह्मपुरी-45।1, चंद्रपुर-44।2, गोंदिया-42, नागपुर-43।4, वाशिम-42, वर्धा-43।9, यवतमाल-43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।