मप्र में धूप ने ठंड से राहत दिलाई

भोपाल (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह से निकली तेज धूप ठंड से राहत दिलाने वाली रही। राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह हल्के कोहरे का असर रहा, वहीं हवाओं में घुली ठंड ने ठिठुरन बनाए रखी। मौसम साफ होने से खिली धूप ने ठिठुरन से राहत दिलाई और राहत दी।

राज्य में खजुराहो सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राज्य का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।

राज्य मे ठंड का असर बना हुआ है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री, इंदौर का 11 डिग्री, ग्वालियर का 6.2 डिग्री और जबलपुर का सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री, इंदौर का 26.2 डिग्री, ग्वालियर का 25़.5 डिग्री और जबलपुर का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।