बिहार में धूप खिली, आंशिक बदली छाने के आसार

पटना (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को सुबह मौसम साफ है तथा खिली हुई धूप निकली है। इस बीच हालांकि मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाने के आसार जताए हैं। पटना का गुरुवार के न्यूनतम तापमान में 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार को हल्के बादल छा सकते हैं तथा कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी के भी आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।

बिहार के भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस, गया का 9.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।