Sunil Devkinandan zawar | पुणे पुलिस ने सुनील देवकीनंदन झंवर को नासिक में किया गिरफ्तार, बीएचआर की बड़ी मछली जाल में

जलगांव (Jalgaon News) : Sunil Devkinandan Jhanwar | भाईचंद हिराचंद रायसोनी मल्टीस्टेट सहकारी पतसंस्था (Bhaichand Hirachand Raisoni Multistate Cooperative Patsanstha) (बीएचआर) के करोड़ों रुपये के घोटाले में एक बड़ी मछली सुनील देवकीनंदन झंवर (Sunil Devkinandan Jhanwar) (नि. जय नगर, जलगांव) को पुलिस (Police) ने 9 महीने बाद पकड़ा है। पुणे आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने मंगलवार सुबह 10 बजे नासिक में पकड़ा। पंचवटी पुलिस थाने (Panchavati Police Station) में गिरफ्तारी के बाद उन्हें पुणे लाया जा रहा है। इसकी जानकारी पुलिस निरीक्षक सुचेता खोकले ने दी है।

पुणे के डेक्कन जिमखाना थाने में 25 नवंबर को सेवानिवृत्त शिक्षिकाऔर जमाकर्ता रंजना खंडेराव घोरपडे (Ranjana Khanderao Ghorpade) (65) ने धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज कराई थी। शिकायत में धोखाधड़ी (Fraud) की संख्या जहां 17 लाख 8 हजार 742 थी, वहीं अब तक जांच में यह राशि 61 करोड़ 90 लाख 88 हजार 163 रुपये तक पहुंच गई है और यह संख्या और बढ़ने की संभावना है।

मामले के मास्टरमाइंड जितेंद्र कंडारे (Jitendra Kandare) को भी सात महीने बाद 29 जून को इंदौर से गिरफ्तार (Arrest) किया गया था। कंडारे फिलहाल जेल में हैं। अदालत ने झंवर और कंडारे को फरार घोषित कर दिया था। जिला और उच्च न्यायालय (high Court) ने समय-समय पर दोनों की जमानत खारिज कर दी थी।

जलगांव, मुंबई, राजस्थान और इंदौर में झंवर वेश बदलकर रह रहा था। पुणे पुलिस 9 महीने से उसकी तलाश में थी। पुणे पुलिस (Pune Police) ने सोमवार रात से जाल बिछाया था और आखिकार गिरफ्तार कर लिया।

 

Mumbai High Court | महाराष्ट्र के अवैध निर्माणों पर कार्रवाई स्थगित – HC

Pune News | जहरीली दवाई छिड़कने से 5 टन मछलियों की मौत