सुरेशचंद्र जैन बने नए पुणे स्टेशन डायरेक्टर

पुणे: ऑनलाइन टीम- सुरेशचंद्र जैन ने पुणे स्टेशन के नए स्टेशन डायरेक्टर पद का पदभार ग्रहण कर लिया है। वे भारतीय रेल यातायात सेवा के 2012 बैच के अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे उपमुख्य परिचालन प्रबंधक के पद पर मध्य रेल मुख्यालय-मुंबई में कार्यरत थे। जैन को मध्य रेल पर ऑपरेटिंग, कमर्शियल तथा सेफ्टी  सम्बन्धित विभिन्न पदों पर कार्य करने का गहन अनुभव प्राप्त है।

सुरेशचंद्र जैन ने रेल यातायात व्यवस्था से जुड़े कंट्रोलर तथा विजिलेंस विभाग में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवा दी हैं।  इसके साथ ही उन्होंने सहायक परिचालन प्रबंधक, सहायक मंडल सेफ्टी अधिकारी, मंडल वाणिज्य प्रबंधक पदों पर पुणे, सोलापुर एवं मुंबई रेल मंडलों पर कार्य की बड़ी जिम्मेदारी संभाली है।

उन्होंने हाल ही में बड़ोदरा स्थित भारतीय रेल राष्ट्रीय अकादमी से अंतरराष्ट्रीय स्तर के बिमस्टेक BIMSTEC (Bay of Bengal initiative for Multi-sectoral Technical & Economic corporation)  का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है एवं मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम संबधित ट्रेनिंग भी ली है I