पुणे कैन्टोन्मेंट बोर्ड की सीमा में आने वाले प्लॉटों का सर्वे होगा

पुणे : समाचार ऑनलाईन – पुणे कैन्टोन्मेंट बोर्ड की सीमा से सटे प्लॉट का सर्वे करने का काम प्रशासन ने शुरू किया है। खाली प्लॉट में किसी भी तरह का अतिक्रमण न किया जा सके इसके लिए सर्वे किया जा रहा है। बोर्ड का करीब 3 हजार 200 एकड़ क्षेत्र है। इस क्षेत्र में डिफेंस के कार्यालय के अलावा आवासीय क्षेत्र है जहां नागरिक रहते हैं।
ब्रिटिश काल से ही पुणे कैन्टोन्मेंट बोर्ड का कामकाज चल रहा है। आज इसके 200 वर्ष पूरे हो चुके हैं। बोर्ड के खाली प्लॉट पर प्रशासन की तरफ से बोर्ड लगाए गए हैं। बोर्ड के प्लॉट पर किसी तरह का अतिक्रमण न हो इसके लिए प्रशासन ने 8 से 10 वर्ष पहले इन प्लॉटों पर बॉडी पिलर लगाया था।

इसकी मौजूदा स्थिति क्या है? इसकी जांच के लिए बोर्ड प्रशासन ने सर्वे करने का निसर्णय लिया है। बोर्ड के नगरसेवकों ने प्रशासकीय अधिकारियों से इस संबंध में बात कर सर्वे करना तय किया है। पुणे मनपा की सीमा से सटी बोर्ड की सीमा है। इस संबंध में बोर्ड के सीईओ डॉ। डी।एन। यादव कहा कि बोर्ड की सीमा करीब 3 हजार 200 एकड़ क्षेत्र में है। यह पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है। इन जगहों पर 108 बॉडी पिलर लगाए गए हैं। इन जगहों पर अतिक्रमण ने हो इसलिए सर्वे करने का निर्णय लिया गया।