सुशील कुमार शिंदे का भाजपा को लेकर बड़ा खुलासा

सोलापुर : समाचार ऑनलाइन – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने आज भाजपा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि भाजपा ने उन्हें और उनकी बेटी प्रणिती को अपने पार्टी में आने का ऑफर दिया था। सुशील कुमार शिंदे के इस खुलासे से राजनीतिक में खलबली मच गई है। आगामी लोकसभा चुनावों की पृष्ठभूमि पर भाजपा ने उन्हें और उनकी बेटी को पार्टी में शामिल होने का न्यौता दिया था।

हालांकि उन्होंने भाजपा के इस ऑफर को ठुकरा दिया। आगे उन्होंने बताया कि जब तक मेरे शरीर में खून है तब तक मैं कांग्रेस में ही रहकर काम करूँगा। भाजपा पार्टी जाती-धर्म पर राजनीति करती है। भाजपा की तानाशाही शुरू है। बता दें कि सुशील कुमार शिंदे सोलापुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।