तेजस्वी से सुशील मोदी ने पूछा कहा से लाई इतनी सम्पति 

पटना : समाचार ऑनलाईन – उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सीबीआई और कोर्ट की कार्रवाई, पारिवारिक विवाद तथा सरकारी आवास उपमुख्यमंत्री खाली करने से बचने व ध्यान भटकाने के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव बेबुनियाद व तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं।
 उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बताएं कि जब आपके पास पुस्तैनी संपत्ति नहीं थी, इंटर की पढाई भी नहीं कर पाए, क्रिकेट में विफल रहे तो आखिर ऐसी क्या योग्तया थी, जिसके बलबूते 29 साल की उम्र में 52 संपत्ति के मालिक बन गये। उपमुख्यमंत्री ने सवालिया लहजे में कहा कि तेजस्वी बताये की आखिर सदाचार की किस कमाई वे पांच मकान, 47 भूखंड सहित कुल 52 संपत्ति के मालिक बन गये हैं।
आखिर लालू परिवार 141 भूखंड के अतिरिक्त 30 फ्लैट एवं आधे दर्जन मकानों के मालिक कैसे बन गये। आखिर तेस्जवी पटना के 3.5 एकड़ जमीन के मालिक कैसे बन गये जिस पर 750 करोड़ का मॉल बन रहा था? पटना में टाटा स्टील के करोड़ों की दो मंजिला मकान के मालिक कैसे बन गये?
दरअसल तेस्जवी यादव ने सुशील कुमार मोदी पर राजनीति के जरिये करोड़ों की संपत्ति बनाने का आरोप लगता था। कहा था कि सुशील कुमार मोदी ने अपने राजनीतिक पकड़ के सहारे कई बेनामी संपत्ति बनाई है। इसी के जबाव में सुशील कुमार मोदी ने पलटबार किया है।
देखना होगा दोनों के बीच की यह जुवानी जंग  कहा तक जाती है। वैसे बिहार में फ़िलहाल चुनाव नहीं है लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए इसे दोनों पार्टी की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। भजपा राजद के वोट बैंक में सेंध लगाने के उसके बड़े नेताओं को हमेशा विवाद से जोड़कर मतदाताओ का मूड बदलने में जुटी है।