पुणे शहर में हेलमेट सख्ती को स्थगिती

पुणे : समाचार ऑनलाईन – पुणे शहर में पुलिस द्वारा दोपहिया चलाते समय की गई हेलमेट सख्ती को स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया है और इसके बाद शहरी क्षेत्रों में हेलमेट की सख्ती नहीं रही है। शहर के विधायकों ने विधायक माधुरी मिसाल के नेतृत्व में सोमवार मुख्यमंत्री से मुलाकात की, तब मुख्यमंत्री ने ये निर्देश दिए।
इस बारे में विधायक माधुरी मिसाल ने कहा कि, पुणे शहर में, जबरन हेलमेट सख्ती लागू की जा रही है। पुणे पुलिस द्वारा की जा रही कड़ी कार्रवाई और जुर्माना वसूली को लेकर नागरिकों में असंतोष था। इसे ध्यान में रखते हुए, हम सभी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के साथ मुलाकात की और इस प्रश्न को रखा। इसके अलावा, बिना हेलमेट ड्राइविंग पर पुलिस की अड़ियल भूमिका, दंडात्मक कार्रवाई, लाइसेंस जब्त करना आदि से लोगों में रही नाराजगी से भी उन्हें अवगत कराया। इसके चलते मुख्यमंत्री ने पुणे पुलिस आयुक्त को शहरी क्षेत्र में हेलमेट की अनिवार्यता न करने के तत्काल निर्देश दिए हैं। इससे पुणे शहरवासियों को राहत मिली है।