साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को आतंकवाद से जोड़ गई स्वारा भास्कर – VIDEO VIRAL

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – देश में इन दिनों चुनाव का माहौल है। राजनीतिक पार्टियां चुनावी प्रचार में व्यस्त है। इस बीच स्वारा भास्कर का एक विवादित बयान सामने आया है। जिसके बाद इस बयान का हर तरफ चर्चा शुरू हो गया है। दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर बीते दिनों किसी एनजीओ संस्था के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भोपाल गई थी।

यहां पर उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। यहां एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कहा कि ”आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन आतंकवादियों का होता है। साध्वी प्रज्ञा खुद को हिंदू मानती हैं और आतंकी आरोपों का सामना कर रही हैं, इसलिए वह हिंदू आतंकवाद आरोपी हैं।” भाजपा ने प्रज्ञा ठाकुर को जब से भोपाल सीट से उम्मीदवार बनाया है तब से यहां की राजनीती गरमा गई है। जबकि सामने कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हैं।

स्वारा भास्कर का बयान –
”आतंकवादी हमला कोई भी कर सकता है। हिंदू भी कर सकते हैं, मुसलमान भी कर सकते हैं, क्रिश्चियन भी कर सकते हैं, बुद्धिस्ट भी कर सकते हैं, यहूदी भी कर सकते हैं। कोई भी कर सकता है। तो आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन आतंकवादी का धर्म होता है। ” किसी पत्रकार द्वारा प्रज्ञा ठाकुर पर सवाल पूछे जाने पर स्वरा भास्कर ने कहा, ”प्रज्ञा ठाकुर अगर अपने आपको हिंदू मान रही हैं और वह आतंकवाद की आरोपी हैं। तो वह हिंदू आतंकवाद आरोपी हैं। ”