Swati Sharad Mohol | छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर स्वारद फाउंडेशन की स्वाति शरद मोहोल द्वारा महिलाओं के लिए शौर्यपीठ धर्मपीठ तुलापूर के लिए टूर का आयोजन

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाइन –  Swati Sharad Mohol | धर्मवीर छत्रपति श्री संभाजी महाराज की जयंती पर पुणे जिले के पालकमंत्री चंद्रकांत पाटिल के कांसेप्ट पर स्वारद फाउंडेशन की संस्थापिका अध्यक्षा और भारतीय जनता पार्टी की सदस्या स्वाति शरद मोहोल ने खास महिलाओं के लिए मुफ्त धर्मवीर छत्रपति श्री संभाजी महाराज का बलिदान जिस पुण्य भूमि में हुआ उस शौर्यपीठ धर्मपीठ तुलापूर में टूर का आयोजन किया था. प्रसिद्ध उद्यमी और समाजसेवक समीर पाटिल और उनकी पत्नी स्मिता पाटिल के हाथों भगवा झंडा दिखाकर टूर की शुरुआत की गई. (Swati Sharad Mohol)

छोटे बच्चों, महिलाओं और वारकरी संप्रदाय के बुजुर्गो ने उस्फूर्ति से इस टूर का आनंद उठाया. छत्रपति श्री शिवाजी महाराज की जयंती हर तरफ उत्साह और आनंद के साथ मनाया जाता है. इसी उत्साह और आनंद से धर्मवीर छत्रपति श्री संभाजी महाराज की जयंती भी मनाई जानी चाहिए. इसके लिए स्वारद फाउंडेशन की संस्थापिका अध्यक्षा स्वाति शरद मोहोल ने पुणे शहर और पुणे जिले के चौक चौक में गणेश मंडलों को पत्र भेजकर अपील की थी.
इसका गणेश मंडलों ने उत्साह से रिस्पांस दिया और हमेशा की तरह ज्यादा से ज्यादा जगहों पर आज धर्मवीर छत्रपति श्री संभाजी महाराज की जयंती मनाई गई. (Swati Sharad Mohol)

 

Web Title :-  Swati Sharad Mohol | On the occasion of the birth anniversary of Chhatrapati Sambhaji Maharaj, Swati Sharad Mohol of Swarad Foundation organized a trip to Shauryapith Dharmapith Tulapur for women

Pune Pimpri Chinchwad Police News | फ्री पास’ को लेकर सांसद डॉ. अमोल कोल्हे के गंभीर आरोप के बाद पुलिस कमिश्नर विनय कुमार चौबे द्वार संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

ACB Demand Case | एंटी करप्शन न्यूज : 25 हजार की रिश्वत मामले में सहायक पुलिस इंस्पेक्टर पवार के खिलाफ एसीबी द्वारा केस दर्ज

Koregaon Park Police Station | पुणे के हाई फाई परिसर कोरेगांव पार्क में आखिर चल क्‍या रहा है ? फल फूल रहे धंधे !

आईपीएस अधिकारी महेश पाटिल का ठाणे में और पुलिस अधीक्षक सुनील कडासने का बुलढाणा हुआ ट्रांसफर