ताज के दीदार के लिए गए, बंदरों ने बनाया निशाना

आगरा: मोहब्बत की निशानी ताजमहल के दीदार के लिए आगरा गए विदेशी सैलानी ज़ख्म और दर्द लेकर वापस लौटे हैं। दरअसल, इन सैलानियों को बंदरों ने अपना निशाना बनाया। एक एक विदेशी महिला के पैर में तो बंदर अपने दांत गड़ाने में भी सफल रहे। बीते कुछ दिनों से ताजमहल में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। कुछ विदेशी पर्यटक घूमने आए थे, लेकिन अंदर घुसते ही बंदरों ने उनको परेशान करना शुरू कर दिया। जब पर्यटकों ने बचने की कोशिश की तो बंदरों ने उन पर हमला बोल दिया और उन्हें काट लिया। इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। बंदरों के काटने के बाद घायल पर्यटक का इलाज किया गया। गौरतलब है कि बंदर के काटने से भी रेबीज हो सकता है।