अर्बन हाट में कला व हस्तकला महोत्सव का आयोजन

नवी मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बेलापुर स्थित सिडको अर्बन हाट में 10 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक कला व हस्तकला महोत्सव चल रहा है। इस महोत्सव में हस्तकला वस्तुओं और अन्य सामानों की प्रदर्शनी लगी है।
विभिन्न राज्यों के कलाकार व कारीगर इस महोत्सव में शामिल हुए हैं। उनके द्वारा निर्मित हस्तकला एवं धातुओं के सामान, चमड़े के उत्पाद सहित तमाम सामान उपलब्ध हैं। इसके अलावा सुगंधित मोमबत्तियां, धागों से बने सामान, विभिन्न राज्यों के पारंपरिक ड्रेस मेटेरियल और कृत्रिम ज्वेलरी उपलब्ध हैं। विभिन्न प्रकार के दीये यहां आने वालों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसके अलावा पर्यावरण के प्रति जनजागृति बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के इको फ्रेंडली उत्पाद प्रदर्शनी में शामिल हैं।
बेलापुर स्थित अर्बन हाट में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम इस महोत्सव में भी देखने को मिलेंगे। हर शुक्रवार, शनिवार और रविवार की शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इसके अलावा खाने के शौकीन लोगों के लिए महाराष्ट्र के खाने के प्रदार्थों केअलावा राजस्थान, गुजरात, केरल सहित अन्य राज्यों के खान-पान के पदार्थ उपलब्ध हैं। इस महोत्सव में स्टॉल लगाने के इच्छुक मो। नं। 959421169 पर संपर्क कर सकते हैं।