Team India के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल कर रहे ‘इस’ बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट! बर्थडे विश से सच्चाई आया सामने

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल अचानक सुर्खियों में आ गए है। चर्चा यह है कि केएल राहुल बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी को डेट कर रहे है। हालांकि दोनों की तरफ से कभी भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। इस बात की चर्चा तब तेज हो गयी जब राहुल ने खुद अथिया को इंस्टाग्राम पर बर्थडे भी विश किया।

https://www.instagram.com/p/B311YQXhBvj/?utm_source=ig_web_copy_link

 

image.png

दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी का आज यानी 5 नवंबर को बर्थडे है। अथिया आज अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। अथिया शेट्टी को बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स ने बर्थडे विश किया है। राहुल का अथिया को विश करने का अंदाज भी थोड़ा अलग था। राहुल ने इंस्टाग्राम पर अथिया शेट्टी के साथ स्टोरी शेयर की है। इस तस्वीर में राहुल और अथिया शेट्टी नजर आ रहे हैं। राहुल अथिया की तरफ गौर से देख रहे हैं और अथिया शेट्टी भी मुस्कुरा रही हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, केएल राहुल कभी भी किसी एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में नहीं रहे हैं, लेकिन अभी वह अथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं। वो दोनों एक दूसरे का साथ घूमने भी जाते रहे हैं। दोनों फरवरी से एक दूसरे को डेट कर रहे है और चीजें काफी सीरियस भी हैं।

खबरों की मानें तो राहुल और आथिया की मुलाकात एक दोस्त के जरिए हुई थी। उनकी कॉमन फ्रेंड आकांक्षा रंजन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर भी शेयर की थी।