नाबालिग से बलात्कार करने के मामले में टेलीविजन रियलिटी शो प्रतियोगी गिरफ्तार

पुणे समाचार

मुंबई पुलिस अपराध शाखा ने मंगलवार(19 जून) को 17 वर्षीय युवती से बलात्कार के आरोप में 20 वर्षीय टेलीविजन रियलिटी शो प्रतियोगी को गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान आदित्य गुप्ता के रूप में हुई है जो एक लोकप्रिय नृत्य रियलिटी टीवी शो में भी हिस्सा ले चुका है।पुलिस के मुताबिक, आदित्य गुप्ता सोशल मीडिया के जरीए पीड़िता के संपर्क में आई थी और रविवार को पहली बार अंधेरी में उससे मुलाकात की थी।

जिसके बाद वह उसे कथित रूप से नलसोपारा ले लिया। वहां, वह उसे एक कमरे में ले गया, जहां उसने पीड़िता के भोजन को कथित रूप से एक कुछ मिला दिया। उसके बाद उसने कथित तौर पर उससे बलात्कार किया और उसे अंधेरी में एक भोजनालय के पास छोड़कर फरार हो गया।

सोमवार को लड़की बेहोश स्थिति में भोजनालय के पास पाई गई थी, उसने पुलिस की मदद से अपने पिता से संपर्क किया। रविवार को घर वापस नहीं लौटने के बाद लड़की के पिता ने सोमवार सुबह अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस के साथ शिकायत दर्ज कराई थी

लड़की को चिकित्सा जांच के लिए भाभा अस्पताल ले जाया गया और वहीं पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद पुलिस निरीक्षक महेश देसाई, सहायक पुलिस निरीक्षक शरद दरदेड के साथ एक टीम कांस्टेबल राजेंद्र पेडनेकर, महेश नाइक और प्रफुल पाटिल के साथ एक अधिकारी ने उसके कॉल डेटा रिकॉर्ड की मदद से अंधेरी में आरोपी का पता लगाया। एक अधिकारी ने बताया कि, ‘आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने अपराध को भी स्वीकार कर लिया है।