उप्र में तापमान लुढ़का, अगले 24 घंटे में बारिश के आसार

लखनऊ (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और उसके आस-पास के इलाके में रविवार रात हुई बारिश के कारण तापमान लुढ़क गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में रिमझिम बारिश के आसार जताए हैं। सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के पास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। सोमवार को भी लखनऊ समेत राज्य के विभिन्न जनपदों में मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। पूर्वी और पश्चिमी उप्र के कुछ जिलों में चमक के साथ हल्की फुहारें पड़ने की संभावना है।

सोमवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, आगरा का 26 डिग्री, बहराइच का 25 डिग्री, झांसी का 25 डिग्री और मेरठ का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, रविवार को लखनऊ शहर का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।