ओडिशा के कलाकार ने भगवान जगन्नाथ को दिया 2.5 इंच का आकार; miniature रथ बनाया,लंबाई 2.5 इंच

कलाकार सत्यनारायण मोहाराणा ने इसे तैयार किया है. इस रथ में 16 पहिए हैं, इसका सारथी 1.5 इंच और सिंहासन 0.25 इंच का है

बेहरामपुर : समाचार ऑनलाइन – ओडिशा के कलाकार सत्यनारायण मोहराणा ने भगवान जगन्नाथ का मिनिएचर रथ बनाया। इसकी लंबाई 2.5 इंच है। इसे बनाने में उसे चार दिन लगे। लकड़ी से बने इस रथ में 16 पहिए हैं। इसमें 1.5 इंच का सारथी भी है। रथ में भगवान जगन्नाथ के बैठने के लिए 0.25 इंच का सिंहासन भी बनाया गया है।

लकड़ी, कपड़ा, रंग, पानी और गोंद बनी सामग्री

35 साल के मोहराणा ने बताया, रथ को बनाने में मैंने लकड़ी, साल, कपड़ा, पानी, रंग और गोंद का इस्तेमाल किया। दरअसल, ऐसा करने की मेरी इच्छा बहुत पहले से थी। अब जाकर मेरा सपना पूरा हुआ। दरअसल, इस काम में मेरी इच्छा शक्ति के साथ भगवान जगन्नाथ के प्रति श्रृद्धा ने भी काम किया।

सत्यनारायण इससे पहले चॉक पर कई लोगों के चेहरे उकेर चुके हैं। इनमें महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आदि का नाम शामिल है।

स्थानीय निकाय नियाजक सुधीर राउत के मुताबिक, मोहराणा की कला से पूरा जिला परिचित है। उसको दुनिया के विभिन्न हिस्सों से शानदार प्रतिक्रियाएं मिली हैं। मैं आश्चर्यचकित हूं कि उसने इतने छोटे-छोटे रथों को लड़की से बनाया है।