अरुण जेटली के पार्थिव शरीर को भाजपा मुख्यालय ले जाया गया

नई दिल्ली (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के पार्थिव शरीर को रविवार सुबह कैलाश कॉलोनी स्थित उनके आवास से जनता दर्शन केलिए भाजपा मुख्यालय में ले जाया गया। जेटली का पार्थिव शरीर ले जा रहे फूलों से लदे सैन्य वाहन के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेता भी काफिले में आए।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि भाजपा मुख्यालय में पार्थिव शरीर को दोपहर 2 बजे तक रखा जाएगा और उसके बाद अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को निगमबोध घाट के लिए ले जाया जाएगा।

लंबे समय से बीमार चल रहे जेटली (66) का शनिवार को एम्स में निधन हो गया था।