लड़की को प्रपोज करने घुटने पर बैठा लड़का, फिर लड़की की उंगली देख हुआ कुछ ऐसा जिसे देख हैरान हो जायेंगे आप – VIDEO

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – हम अक्सर आये दिन सोशल मीडिया पर मिम्स पढ़ते है। जिसमें लोगों की लाजबाब क्रिएटिविटी दिखती है। देश में इन दिनों चुनावी माहौल है। तो जाहिर सी बात है सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर कुछ न कुछ फोटोज या वीडियो सामने आये होंगे। जी हां ऐसे ही एक वीडियो इन दिनों टिक-टॉक पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक लड़की को प्रपोज करने के लिए लड़का घुटने पर बैठ जाता है। लेकिन, लड़की की उंगली देख लड़का शादी करने से माना कर देता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह टिक-टॉक वीडियो दिल्‍ली के कुछ युवाओं ने बनाया है। जिसे डॉ. अंगद सिंह चौधरी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। इसमें एक लड़का अपने दोस्‍तों से गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के बारे में बात करता दिख रहा है। युवक अपने दोस्‍तों से कहता है कि वह थोड़ा-थोड़ा डर रहा है, क्‍योंकि उसे लग रहा है कि कहीं वह उसे रिजेक्‍ट न कर दे। इस पर उसके दोस्‍त उसे कहते हैं कि वह बहुत न सोचे और जाकर उसे प्रपोज कर दे। इसके बाद वह लड़की को प्रपोज करने के लिए जाता है।

फिर वह युवक लड़की के सामने होता है और उसे प्रपोज करने के लिए अपने घुटनों पर बैठ जाता है। लड़की भी हामी भरते हुए अपना हाथ आगे बढ़ा देती है, पर ये क्‍या? लड़का अचानक रुक जाता है। उसके हाथों को गौर से देखता है और फिर ‘सॉरी’ कहते हुए उसे मना कर देता है। उसके इस व्‍यवहार को देखते हुए लड़की भी हैरान रह जाती है।

वह पूछती है, आखिर अचानक क्‍या हो गया? वह तो उसे प्रपोज करने जा रहा था। दरअसल, लड़की के हाथ को देखते हुए युवक की नजर उसकी तर्जनी अंगुली (index finger) पर जाती है, जिस पर उसे वोट डालने के बाद लगाई जाने वाली स्‍याही नजर नहीं आती।

लड़का यह देखकर समझ जाता है कि लड़की ने वोट नहीं डाला है। वोट डालने की अहमित का संदेश देने वाले इस वीडियो में युवक आखिर में कहता है, ‘जो अपने देश से प्‍यार नहीं कर सकता, वो मुझसे क्‍या प्‍यार करेगा?’ और, इतना कहकर वह आगे बढ़ जाता है।