देवर ने भाभी को कुल्हाड़ी के वार से उतरा मौत के घाट, बेटे ने पुलिस को बताई पूरी घटना

जलगांव : ऑनलाइन टीम – पिंप्रा उपनगर के मयूर कॉलोनी में शुक्रवार की रात 9 बजे पारिवारिक विवाद के चलते देवर ने अपनी भाभी के सिर में कुल्हाड़ी से वार कर उसकी अमानवीय हत्या कर दी। मृतक का योगिता मुकेश सोनार (39) है। जबकि आरोपी की पहचान दीपक लोटन सोनार (38) के रूप हुई है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना मृत महिला के बच्चे के सामने हुई और उसने पुलिस को घटना के बारे बताया।

क्या है पूरा मामला –

मायत योगिता सोनार अपनी सास प्रमिला, देवर दीपक और बेटे आर्यन के साथ मयूर कॉलोनी में रह रही थी। उनके पति मुकेश लोटन सोनार की छह महीने पहले यवल में एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। मुकेश की मृत्यु के सोलह दिन बाद उनके पिता लोटन सोनार की भी हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। इसी बीच उनके बीच पारिवारिक विवाद हो गया। शुक्रवार को रात के खाने के बाद दीपक घर पर अपने भाई की कुछ फाइलें देख रहा था।  इस दौरान उनके और उनकी भाभी  के बीच बहस छिड़ गई, गुस्से में दीपक ने बिस्तर के पीछे से कुल्हाड़ी निकाली और भाभी योगिता के सिर पर वार कर दिया। योगिता की मौके पर ही मौत हो गई।

फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। बहु की हत्या के बाद सास प्रमिला बेहोश हो गई। रात में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।