पता न बताने पर नाबालिग लड़के पर चलाई गोली

 पुणे : समाचार ऑनलाईन – पता न बताने पर नाबालिग लड़के पर शातीर आरोपी ने गोली चलाई जिसमें वह घायल हो गया। शनिवार के तड़के घटी उक्त घटना सीसीटीवी फुटेज के कारण सामने आई। पुलिस ने बताया कि घटना में 17 वर्षीय सनी चौधरी घायल हुआ है। उसकी हत्या के प्रयास के आरोप में शातिर आरोपी आंबादास अशोक हांडे (28, अहमदनगर) को गिरफ्तार किया है। उसके समेत अन्य दो साथियों पर फरासखाना पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

शुक्रवार के तड़के सनी शुक्रवार की रात होटल में खाना खाकर सनी घर निकला हुआ था। उस समय हांेडे और उसके दो साथी कार से आए और सनी को एक बिअर बार का पता पूछा। सनी ने पता बताने से इनकार किया। तब तीनों से उसे धमकना शुरू कर दिया। डरने के कारण सनी ने बिअर बार दिखाने की तैयारी दर्शाई और वह उनके साथ कार में बैठा। बिअर बार तक सनी तीनों को ले गया। वहां तीनों ने शराब पी और सनी को डेक्कन इलाके तक ले जाकर पहले पता क्यों नहीं बताया ऐसा कहकर उस से मारपीट करना शुरू किया। जब सनी जोर जोर से चिल्लाने लगा तब एक ने उसके पैर पर गोली मारी। सनी को मरीआई गेट इलाके में छोड़कर सभी भाग गए।

सनी ने पुलिस से संपर्क किया। जब पुलिस ने घटना कैसे घटी ऐसे पूछा तब सनी ने सच बताने के बजाय खुद रची हुई कहानी बताई लेकिन जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों का फुटेज जांचा तब जाकर सच सामने आया और पुलिस ने होंडे को गिरफ्तार किया।