ऐन दिवाली पर ठंड गायब; मुंबई का पारा 36 डिग्री सेल्सियस 

 

मुंबई, 16 नवंबर : नवंबर महीने की पहली गुलाबी ठंड महसूस की जा रही है लेकिन पिछले दो दिनों से मुंबई का तापमान बढ़ा हुआ है।  अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  तापमान बढ़ने से ऐन दिवाली में ठंड गायब रही।

भारतीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  पिछले 48 घंटे से मौसम में बदलाव को महसूस किया जा रहा है।  आगे भी अगले 48 घंटों तक तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा।  कोंकण विभाग में तापमान बढ़ा है । यहां तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मुंबई में न्यूनतम तापमान में नवंबर महीने में अच्छी गिरावट दर्ज की गई है।  यह 19 डिग्री सेल्सियस तक गया था।  इसलिए पिछले सप्ताह भर यहां ठंड महसूस की गई।  मौसम विभाग ने दिवाली पर तापमान बढ़ने का अनुमान लगाया था।  उसी अनुसार तापमान बढ़ता हुआ महसूस किया गया।
 
मुंबई का न्यूनतम तापमान 
13 नवंबर : 23 डिग्री सेल्सियस
14 नवंबर : 24  डिग्री सेल्सियस
15 नवंबर : 25  डिग्री सेल्सियस