कांग्रेस ने मोदी को बताया जवाब टालने वाले सबसे कमजोर प्रधानमंत्री

पुणे। समाचार ऑनलाइन

देश की लोकशाही आज खतरे में आ गई है और सरकारी यंत्रणा के दम पर हुक़ूमशाहीआ दौर शुरू है। अंग्रेजों का तख्त पलटनेवाली कांग्रेस ही इस हुक़ूमशाही को पलटकर रख देगी, इसके लिए कार्यकर्ता तैयार रहे। यह अपील करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ग़ुलामनबी आजाद ने शनिवार को पुणे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का अब तक का सबसे कमजोर प्रधानमंत्री बताया।
[amazon_link asins=’B0784D7NFX,B071HWTHPH’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’cdfa3e8c-b38d-11e8-bab3-f3c094b6260d’]

महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस की जनसंघर्ष यात्रा के पश्चिम महाराष्ट्र चरण का समापन आज एसएसपीएम कॉलेज के मैदान में एक सभा के जरिये हुआ। इस मौके पर महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जुन खर्गे, प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, सोनल पटेल, आशिष दुआ, विपक्षी दल के नेता बालासाहेब विखे पाटील, बालासाहेब थोरात, सचिन साठे, माणिकराव ठाकरे, डॉ. विश्वजित कदम, चारूताई टोकस, हर्षवर्धन पाटील, रमेश बागवे, संजय जगताप समेत कई नेता मौजूद थे।

उन्होंने आगे कहा कि, महाराष्ट्र में स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य तिलक, डॉ बाबासाहब आंबेडकर द्वारा दी गई आजादी और लोकशाही आज खतरे में है। सीबीआई, इनकम टैक्स को हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर हुक़ूमशाही लादी जा रही है। लोकमान्य तिलक, बाबासाहेब आंबेडकर, महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना आझाद, सुभाषचंद्र बोस के आदर्शों वाली कांग्रेस इस हुक़ूमशाही को पलटकर रखेगी। देश के युवा, महिला, मजदूर, किसान, उद्यमियों से झूठ बोल कर उनका जीवन तबाह किया गया है।
[amazon_link asins=’B077PWBC7J,B078BNQ313′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d355b490-b38d-11e8-ad89-adc395c1b9db’]

कश्मीर में आतंकवाद का तकरीबन सफाया हो गया था मगर केवल सत्ता के लोभ में पुनः आतंकवाद फैलाया जा रहा है। इन चार सालों में सबसे ज्यादा शस्त्र सन्धि का उल्लंघन हुआ। जवान शहीद हो रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा समय चुनाव और विदेश यात्राओं में बीत रहा है। यह टिप्पणी करते हुए आजाद ने कहा कि देश में महिला असुरक्षित हैं, धार्मिक तनाव बनाकर अराजकता फैलाई जा रही है। पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। इन सबका जवाब टालने वाले अब तक के सबसे कमजोर प्रधानमंत्री देश को मिले हैं।
[amazon_link asins=’B01DDP7D6W’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d9889e4b-b38d-11e8-abaa-ab0a555645d0′]

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, लोगों ने बदलाव की उम्मीद के साथ मोदी को प्रधानमंत्री बनाया लेकिन चुनाव के दौरान दिए गए एक भी आश्वासन को पूरा न किये जाने से उनके हाथ निराशा लगी है। मेक इन इंडिया, स्टार्टअप, दो करोड़ रोजगार, हर एक के एकाउंट में 15 लाख जमा कराने के आश्वासनों का क्या हुआ? उल्टे पूरी अर्थ व्यवस्था की कमर तोड़ दी गई। इंधन के दाम आसमान छू रहे हैं, नोटबन्दी सफल नहीं हो सकी, आतंकी हमले शुरू ही है, भ्रष्टाचार फैल ही रहा है, काला धन बाहर जा रहा है। पेट्रोल डीजल के टैक्स से जमा पैसे लेकर मोदी, मल्ल्या, चोकसी देश छोड़ भाग गए हैं। संविधान बदलने और लोकशाही व सामाजिक न्याय को खत्म करने पर तुली भाजपा को अभी नहीं रोका तो देश की खैर नहीं। कांग्रेस जनता के लिए संघर्ष कर रही है, उसका साथ दें, यह अपील भी उन्होंने की।