ऐन दिवाली पर प्रेम विवाह करने वाले जोड़ी ने की आत्महत्या, पति ने जहर खाकर तो पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नांदेड़, 18 नवंबर नांदेड़ जिले का हदगांव तालुका पति पत्नी दवारा आत्महत्या करने से सिहर उठा है। आत्महत्या करने वाले इस जोड़ी के दो बच्चे है।  ऐन दिवाली पर वह बेसहारा हो गए है। पति सुभाष बोरकर और पत्नी प्रमिला बोरकर आत्महत्या करने वाली जोड़ी का नाम है।  पिछले कई दिनों से दोनों में झगड़ा हो रहा था। दिवाली के लिए औरंगाबाद से अपने गांव आये दम्पति में शक को लेकर झगड़ा हुआ था।  इसके बाद ही आत्महत्या की यह घटना घटी।

ऐन दिवाली पर मां-पापा के आत्महत्या करने की वजह से दोनों बच्चे बेसहारा हो गए है।
मिली जानकारी के अनुसार दिवाली पर औरंगाबाद से गांव आये इस दम्पति में शक को लेकर झगड़ा हुआ था।  पति सुभाष अपनी पत्नी प्रमिला को लेकर कलमनुरी  तालुका के भुवनेश्वर गया था।  वहां जाने के बाद सुभाष ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली जबकि पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी।
पति पत्नी की आत्महत्या से हदगांव तालुका सिहर उठा है।  ये क्यों हुआ ? दोनों ने आत्महत्या जैसा घातक कदम क्यों उठाया ? इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है।