बिजली गिरने से किसान की मौत

पुणे : समाचार ऑनलाईन – बिजली गिरने से गोशाला में सोए हुए किसान की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार के तड़के चार बजे पुणे के जुन्नर तहसील स्थित येड़गांव में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार घटना में महेश दशरथ भोर (29) की मौत हो गई है। महेश परिवार के साथ येड़गांव में रहते थे। घर से कुछ दूरी पर उनका खेत है। खेत में गोशाला निर्माण की गई है। इसलिए महेश रोज गोशाला में सोने जाया करते थे। मंगलवार के तड़के चार बजे बिजलियों का कड़कड़ाहट से बारिश शुरू हुई। इसलिए महेश अपने चाचा के घर सोने के लिए निकले तब बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। सुबह भोर के चाचा कुंदन भोर दूध निकालने के लिए गोशाला की आेर जा रहे थे तब खेत में महेश का मृतदेह पड़े हुए उन्होंने देखा। घटना से येड़गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।