बाप ने बेटे के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी,  छत पर मिला कंकाल

कोलकाता. ऑनलाइन टीम : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में साल्ट लेक इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां का एक व्यक्ति हतप्रभ है। जिस बच्चे को खोजने के लिए उन्होंने दिन-रात एक कर दिया, वह उसके घर की ही छत पर मिला, लेकिन जिंदा नहीं, कंकाल के रूप में। 25 वर्षीय युवक का कंकाल बरामद होने के बाद तरह-तरह की बातें की जा रही हैं।

पता चला है कि महेनसरिया नामक व्यक्ति की पत्नी गीता ने साल्ट लेक स्थित घर छोड़ दिया था और पिछले साल अपने तीन बच्चों के साथ पास के राजारहाट चली गईं।  अक्टूबर में महेनसरिया को पता चला कि उसकी पत्नी और तीन बच्चे रांची चले गए हैं। वहां गीता के माता-पिता रहते हैं। महेनसरिया काफी दिनों से अपने बेटे अर्जुन के से संपर्क नहं कर पा रहा था। पत्नी आश्वासन देती रही कि वह उनके साथ रांची में ही है। परेशान होकर महेनसरिया ने गुरुवार सुबह बिधाननगर पूर्व पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और अर्जुन के गायब होने के पीछे उसकी पत्नी की भूमिका होने का आरोप लगाया।

इसके बाद पुलिस छानबीन में लग गई। दरअसल, महेनसरिया को शक था कि अर्जुन की पत्नी ने कुछ अन्य लोगों की मदद से अर्जुन का अपहरण कर लिया है या उसकी हत्या कर दी है। पुलिस महेनसरिया के घर पूछताछ के लिए गई और वहीं से जांच शुरू भी हुई। उसका घर एजे ब्लॉक  में है। पुलिस के सात सभी भौंचक रह गए, जब छत पर एक कंकाल मिला। कंकाल को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था, हालांकि प्रारंभिक रूप से यह अर्जुन के विवरण से मेल खाता प्रतीत होता है। अधिकारी ने कहा, “हम मामले की जांच कर रहे हैं। मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा।”