देश का पहला शहर जहां शुरू हुई 5G सर्विस, 100 गुना तेज स्‍पीड

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – पुरी दुनिया में इन दिनों 4G सर्विस शुरू है। हालांकि अमेरिका लगातार 5G सर्विस की कोशिश कर रहा है। इस बीच चीन के शहर शंघाई ने शनिवार को दावा किया कि वह 5G कवरेज और ब्राडबैंड गिगाबिट नेटवर्क वाला दुनिया का पहला जिला बन गया है। 5G नेक्सट जेनरेशन की सेल्यूलर तकनीक है। 5G की 4G के मुकाबले 10 से 100 गुना तेज डाउनलोड स्पीड है। चीन 5G के मामले में अमेरिका समेत दुनिया से आगे निकलने की जद्दोजहद में लगा है। चीन के एक सरकारी अखबार के मुताबिक, शंघाई ने 5G कवरेज और ब्राडबैंड गिगाबिट नेटवर्क वाला विश्व का पहला जिला बनने का दावा किया है।

Image result for चीन के शहर शंघाई

खबर के अनुसार, 5G नेटवर्क के परीक्षण को चीन की सरकारी दूरसंचार कंपनी चाइना मोबाइल का समर्थन प्राप्त था। इसका आधिकारिक परिचालन शंघाई के हांगकोउ में शनिवार को शुरू किया गया। पूरी तरह से कवरेज सुनिश्चित करने के लिये वहां पिछले तीन महीने से 5G बेस-स्टेशन लगाये जा रहे थे।

चाइना डेली ने कहा कि शंघाई के वाइस-मेयर वु क्विंग ने पहले 5G फोल्डेबल फोन हुआवेई मेट एक्स से 5G पर पहला वीडियो कॉल किया। रिपोर्ट के मुताबिक उपभोक्ता बिना सिमकार्ड बदले 5G सर्विस का फायदा उठा सकेंगे।