नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – पी. चिदंबरम कभी देश के वित्त मंत्री हुआ करते थे आज तिहाड़ जेल में बंद है। तिहाड़ जेल में कल उनकी पहली रात थी। इस दौरान वह बेचैन दिखे। चिदंबरम को रात भर नींद नहीं आई। रात के समय वह कई बार अपने तख्त से उठे और जेल के अंदर ही टहलते रहे। काफी देर तक टहलने के बाद वो वापस अपने तख्त पर बैठ गए। सूत्रों के मुताबिक पूरी रात चिदंबरम काफी बेचैन दिखाई दिए। आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपी पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम को तिहाड़ जेल संख्या सात के सेल नंबर 15 में रखा गया है। वह यहां 19 सितंबर तक रहेंगे।
Delhi: P Chidambaram brought to Tihar Jail. The Court has remanded him to judicial custody till September 19 in CBI case in INX media matter pic.twitter.com/hfnoqVYYkK
— ANI (@ANI) September 5, 2019
जेल में खाई दाल,रोटी और चावल –
तिहाड़ में दोपहर और रात के खाने में कैदियों को एक कटोरी दाल, एक सब्जी और 4-5 रोटियां दी जाती हैं। बताया गया कि डिनर में उन्हें रोटी, दाल और चावल दिया गया। जेल नियम के अनुसार सुबह सात से आठ बजे उन्हें नाश्ता दिया जाएगा। 12 बजे खाना व चार बजे चाय और सात से आठ के बीच रात का खाना दिया जाएगा। दिन में उन्हें सिर्फ डेढ़ घंटे तक टीवी देखने की इजाजत होगी।
Director General of Tihar Prison Sandeep Goel- P Chidambaram will be kept in Jail no 7 and in a separate cell. Roti, dal and subzi will be given to him. Other things like western toilet which the Court asked will be provided. (file pic) pic.twitter.com/1tvUFYLbLJ
— ANI (@ANI) September 5, 2019
अंडरट्रायल कैदियों जैसा ही किया जायेगा बर्ताव –
सूत्रों की मानें तो पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के साथ अन्य अंडरट्रायल कैदियों जैसा बर्ताव किया जाएगा। चिदंबरम को कोर्ट के आदेश और जेल मैनुअल के अलावा कोई अन्य सुविधा नहीं दी जाएगी। मैनुअल के मुताबिक चिदंबरम को रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक कोठरी में रखा जाएगा। सुबह 6 से 7 बजे के बीच उन्हें उठना होगा। नाश्ते में दलिया, चाय और बिस्कुट या ब्रेड दिया जा सकता है। नाश्ते के बाद उन्हें टहलना होगा और व्यायाम करना होगा।