युवती ने गोदाम में फांसी लगाकर दी जान

पुणे | समाचार ऑनलाइन

पिंपरी चिंचवड़ में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम हसीना पटेल (18) है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिंजवडी फेज 2 स्थित मैगी डिस्ट्रीब्यूटर गोदाम में युवती ने फांसी लगाई। मृतका के पिता इसी गोदाम में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं और उसका परिवार भी पास ही रहता है। शुक्रवार सुबह जब हसीना का भाई गोदाम खोलने गया, तब यह घटना उजागर हुई। हालांकि अभी तक आत्महत्या की वजह पता नही चल पायी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।