उद्योजक ओसवाल की हत्या, हाथ पैर बांधकर लाश को पेड़ में फेंका

पुणे : समाचार ऑनलाइन – शहर के एक उद्योजक की हत्या करने के बाद हाथ पैर बांधकर लाश को पेड़ के ऊपर फेंकने की चौंका देनेवाली घटना सामने आयी है। रविवार की रात को इस घटना का खुलासा हुआ। इस घटना से सनसनी फैल गई। रिकबचंद रायचंद ओसवाल (60, पुणे ) नामक उद्योजक की हत्या की गई है। यह मामला भोर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या व सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार भोर तहसील के शिलीम गांव के गांववालों ने रविवार रात 8.30 बजे के करीब नाणेदांड पहाड़ में एक पेड़ में लाश देखी थी। इस बारे में गांववालों ने पुलिस पाटिल हणुमंत गणपत डेरे को घटना की जानकारी दी। उसके बाद यह घटना भोर पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस पहुंचने के बाद उन्होंने देखा कि लाश के हाथ-पैर और मुंह में सफेद रंग का रुमाल बांधा गया था। साथ ही सिर पर भारी हथियार से वार किया गया है, पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
यह लाश पुणे के उद्योजक ओसवाल के होने की बात सामने आयी। जिसके अनुसार पुलिस ने जांच शुरु की है। 10 जनवरी से ओसवाल गुमशुदा थे, इस बारे में पुलिस स्टेशन में मिसिंग दाखिल होने की बात भोर पुलिस ने बतायी। हत्या करनेवाले आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। ऐसी जानकारी पुलिस उपअधीक्षक पखाले ने दी।