बीड में लव मैरिज करने पर युवक की हत्या

बीड समाचार ऑनलाइन- महाराष्ट्र के बीड जिले में बहन के साथ लव मैरिज करने की बात से खफा होकर भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर शख्स की हत्या कर दी। यह घटना बीड शहर के तेलगाव नाका में बुधवार शाम पांच बजे के करीब घटी। इस घटना की वजह से बीड जिले में सनसनी फैल गई। रिश्तेदारों और दोस्तों की हॉस्पिटल में काफी भीड़ जमा हो गई है। किसी भी तरह की अनुचित घटना न हो इसलिए पुलिस  का कड़ा बंदोबस्त किया गया है।

सुमित वाघमारे (25, बीड) मृत युवक का नाम है। सुमित यह आदित्य इंजिनियरिंग महाविद्यालय के अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। उसकी क्लास में भाग्यश्री भी थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। उसके बाद डेढ़ महीने पहले दोनों ने प्रेमविवाह किया था। इस शादी से भाग्यश्री का भाई खुश नहीं था। उसके मन में सुमित के मन में गुस्सा था। इस बात को लेकर बहुत बार दोनों में वाद विवाद हुआ था।

बुधवार को भाग्यश्री और सुमित दोनों परीक्षा देने के लिए कॉलेज में आए थे। परीक्षा देने के बाद शाम को बाइक से घर वापस जा रहे थे, कॉलेज के गेट के सामने सफेद रंग कार में भाग्यश्री भाई व उसका दोस्त आया। दोनों ने कार से उतर सुमित पर तेजधार हथियार से वार किया और कार में बैठकर फरार हो गए। भाग्यश्री ने मदद से लिए जोर जोर से शोर शराबा किया, एक रिक्शा ड्राइवर तुरंत मदद के लिए आया। सुमित को तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर गया, लेकिन काफी खून बह जाने की वजह से उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने सुमित को मृत घोषित किया।

यह घटना की जानकारी हवा की तरह रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच फैल गई। उन्होंने हॉस्पिटल में जाकर भीड़ जमा की। पुलिस ने हॉस्पिटल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।