अब छेड़छाड़ मामले में सामने आई हिंजवड़ी पुलिस की लापरवाही

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन

डबल गैंगरेप की घटना ताजा रहने के बीच ही आईटी पार्क में नौकरी करनेवाली एक युवती से छेड़छाड़ के मामले में हिंजवड़ी पुलिस की असंवेदनशीलता और लापरवाही सामने आई है। बजाय आरोपी को पकड़ने के पीड़ित युवती को परेशान किया गया और आरोपी को पकड़कर देने को कहा गया। इस वाकये से पुल की छवि खराब हुई है। इस मामले को पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्त आरके पद्मनाभन ने काफी गंभीरता से लिया है और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

गुंबद के माध्यम से दुनिया को सर्वधर्मसमभाव और विश्व शांति का संदेश – डॉ. वीरेन्द्र हेगड़े

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’117ca381-c0b3-11e8-9158-c96592bc9dd0′]

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिंजवडी आईटी पार्क में नौकरी करने वाली एक युवती रात में नौकरी से अपने होस्टल में लौटी। कमरे में कपड़े वॉशिंग मशीन में डाल रही थी कि एक अनजान युवक उसके कमरे में घुसा और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जब कैमरे के फूटेज देखे जा रहे थे तब आरोपी युवक वापस वहां नजर आया। जब पीड़ित युवती ने हिंजवड़ी पुलिस को इसकी जानकारी दी तो उसे ही आरोपी को खोजकर लाने की सलाह दी गई। हांलाकि उसने उसका पीछा किया लेकिन वह भाग निकला।

[amazon_link asins=’B01DDP7D6W,B01FM7GGFI’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’3db856e6-c0b3-11e8-94ba-57b7c30439dd’]

इसके बाद पीड़ित युवती हिंजवड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची तब उसकी शिकायत दर्ज नहीं ली गई। यही नहीं उसे चार घन्टे तक थाने ने बैठाकर रखा गया। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद खुद पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्त आरके पद्मनाभन ने पीड़िता से मुलाकात की और उससे पूरी हकीकत पूछी। उसने जो हकीकत बताई उसे गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के भरोसा दिलाया। बहरहाल पुलिस आयुक्त ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है और हिंजवड़ी थाने के दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए हैं।