बंबई उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश रविवार को कार्यभार संभालेंगे

मुंबई (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.वी.राव वर्तमान में राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नंद्राजोग को रविवार को बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाएंगे। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नंद्राजोग, बंबई उच्च न्यायालय के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश नरेश हरीशचंद्र पाटील की जगह लेंगे। पाटील शनिवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे न्यायाधीश नंद्राजोग ने कानून की डिग्री 1981 में प्राप्त की और वह उसी साल दिल्ली बार काउंसिल में वकील के रूप में पंजीकृत हुए। एक वकील के तौर पर वह वाणिज्यिक विवादों, मध्यस्थता, कंपनी मामलों, भूमि राजस्व, चुनावों के मामलों के विशेषज्ञ हैं और उन्होंने दिल्ली नगर निगम व भारत निर्वाचन आयोग के वकील के तौर पर सेवा दी है।

उन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर 2002 में पदोन्नति दी गई और अप्रैल 2017 में राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। न्यायाधीश नंद्राजोग (61) को बीते महीने सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम की सिफारिश के बाद बंबई उच्च न्यायालय स्थानांतरित किया गया।