ब्रिटिश पौंड पर छपेगी ‘भारतीय वैज्ञानिक’ की तस्वीर !

लंदन : समाचार एजेंसी – बैंक ऑफ इंगलैंड द्वारा 2020 में छपने वाले नये नोटों पर भारतीय वैज्ञानिक की तस्वीर लगाने की योजना की गयी है। ऐसा बताया जा रहा है कि भारतीय वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस ब्रिटेन के 50 पौंड के नये नोट पर छप सकते हैं।

बोस सैकड़ों वैज्ञानिकों में से एक हैं जिन्हें इसके लिये नामांकित किया गया है। ब्रिटिश राज के दौरान 1858 में भारत में जन्मे बोस को पौधों में जीवन साबित करने का श्रेय हासिल है। बोस संभावित वैज्ञानिकों की सूची में हाल ही में दिवंगत हुए महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग्स के साथ नामित हुए हैं। इस सूची में ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर भी शामिल हैं।

थैचर प्रधानमंत्री बनने से पहले एक रसायनशास्त्री रह चुकी हैं। बैंक की संभावित सूची में कंप्यूटर वैज्ञानिक एलन ट्यूरिंग, एडा लवलेस, टेलीफोन के अविष्कारक ग्राहम बेल, खगोलशास्त्री पैट्रिक मूर, पेनिसिलिन के अविष्कारक अलेक्जैंडर फ्लेमिंग आदि भी शामिल है।

कौन है जगदीश चंद्र बोस ?

भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे जिन्हें भौतिकी, जीवविज्ञान, वनस्पतिविज्ञान तथा पुरातत्व का गहरा ज्ञान था। वे पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने रेडियो और सूक्ष्म तरंगों की प्रकाशिकी पर कार्य किया। वनस्पति विज्ञान में उन्होनें कई महत्त्वपूर्ण खोजें की। साथ ही वे भारत के पहले वैज्ञानिक शोधकर्त्ता थे। वे भारत के पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने एक अमरीकन पेटेंट प्राप्त किया। उन्हें रेडियो विज्ञान का पिता माना जाता है। वे विज्ञानकथाएँ भी लिखते थे और उन्हें बंगाली विज्ञानकथा-साहित्य का पिता भी माना जाता है।