योगी ने बकरीद पर पुलिस को दिया ये ख़ास आदेश

लखनऊ | समाचार ऑनलाइन

देशभर में मुस्लिम समुदाय के लोग आज ईद-उल-अजहा का त्योहार मना रहे हैं। ईद-उल-अजहा को बकरीद भी कहा जाता है। बकरीद के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक नोटिस जारी करते हुए पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि राज्य में कहीं भी खुले में कुर्बानी नहीं दी जाए। साथ ही कुर्बानी वाले पशु के साथ सेल्फी भी न ली जाए। उन्होंने जिला अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुलिस और प्रशासन को निर्देश जारी करते हुए कहा कि वे इस बात को सुनिश्चित करें कि जो कोई भी इन निर्देशों का अनुपालन नहीं करता हुआ पाया जाये उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

[amazon_link asins=’B07FTK2DTC’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’348a7ea6-a60c-11e8-97e4-891e5489c1de’]

सीएम योगी ने निर्देश दिए कि पशु वध के बाद बहने वाला खून आस-पास के नालियों में नहीं बहाया जाए। अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साइबर सेल को सोशल मीडिया पर विशेष तौर पर नजर बनाए रखने का आदेश दिया गया है। गौरतलब है कि कुछ सालों से ईंद के मौके पर कुर्बानी के पहले जानवरों के साथ सेल्फी लेने का ट्रेंड चला है। सेल्फी लेने के बाद लोग इसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हैंजो कई बार दो समुदायों के बीच विवाद का कारण बन जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सीएम ने निर्देश जारी किये हैं।