मावल में परिवर्तन की बयार शुरू; वराले ग्राम पंचायत पर भी राष्ट्रवादी का परचम

पिंपरी। सँवाददाता : विधानसभा चुनाव में परिवर्तन के बाद से मावल तालुका में बदलाव की बयार शुरू ही है। हालिया तलेगांव दाभाड़े नगरपालिका के उपचुनावों में भाजपा को चारों खाने चित्त करने के पश्चात वराले ग्राम पंचायत पर भी राष्ट्रवादी कांग्रेस का परचम लहराया है। राष्ट्रवादी के विधायक सुनील शेलके की अगुवाई में ग्राम पंचायत के उपसरपंच पद पर प्रियंका रामदास भेगड़े निर्विरोध चुनी गई। इसके पहले के उपसरपंच विशाल मराठे द्वारा इस्तीफा दिए जाने से रिक्त सीट पर यह चुनाव संपन्न हुआ।
गुरुवार को वराले ग्राम पंचायत के उपसरपंच पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जाना था। राष्ट्रवादी की प्रियंका भेगड़े का एकमात्र नामांकन दाखिल होने से वे निर्विरोध चुन ली गई। 15 सदस्यों वाली वराले ग्राम पंचायत मावल तालुका की बड़ी ग्राम पंचायतों में शामिल रहने और यहां तेजी से हो रहे विकास के चलते इस चुनाव की ओर सियासी गलियारों में उत्सुकता से देखा जा रहा था। विधानसभा चुनाव में मावल तालुका रूपी भाजपा के गढ़ को ध्वस्त करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस के सुनील शेलके ने बाजी मारी। उनकी जीत से मावल में राष्ट्रवादी को नई संजीवनी मिली है।
निर्विरोध चुने जाने पर विधायक शेलके, वरिष्ठ नेता गणेश काकडे, किशोर आवारे, बाप्पुसाहेब भेगडे
आदि ने नई उपसरपंच प्रियंका भेगड़े को बधाई दी। इस मौके पर सरपंच मनिषा शिंदे, पूर्व सरपंच विश्वनाथ मराठे, पूर्व ग्राम पंचायत के सदस्य रामभाऊ मराठे, पूर्व उपसरपंच संतोष मराठे, निलेश मराठे, कल्पेश मराठे, उद्योगपति नितीन भोंगाडे, रामदास मांडेकर, गुरुदेव मराठे, विकास मराठे, सोमनाथ कोयते, अमोल मराठे, गौरव लोंढे, दिपक कारेकर, समीर बनसोडे, विशाल मराठे, ग्राम पंचायत सदस्य सारिका मांडेकर, मनिषा मराठे, अस्मिता मराठे, रुपाली आढले, सिमा मराठे, विकास पवार, निलेश मराठे, गणेश मराठे, अभिषेक मराठे उपस्थित थे।