बॉलीवुड की ‘यह’ 7 फिल्में जिसने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई !

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड के लिए 2019 का साल मिला जुला रहा है। अब तक रिलीज हुई कई फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया है। जिसमें फिल्म कबीर सिंह, उरी, टोटल धमाल जैसे फिल्में शामिल है। जिसमें सबसे बड़ी फिल्म कबीर सिंह रही। इस फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी नजर आये थे।

बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्में –

कबीर सिंह –
फिल्म कबीर सिंह एक तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक है। इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। फिल्म की बजट 68 करोड़ रुपए थी। जिसकी कुल कमाई 372 करोड़ से ज्यादा है।

उरी –
इसी साल रिलीज हुई फिल्म उरी बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी फिल्म साबित हुई। जिसने बॉक्स ऑफिस पर 359 करोड़ रुपए की कमाई की। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धार ने किया है। ये फिल्म साल 2019 की टॉप सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।

भारत –
सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ ने अब तक लगभग 314 करोड़ से ज्यादा कमाई की है। इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और दिशा पाटनी नजर आई थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।

गली बॉय –
फिल्म गली बॉय मुंबई में स्ट्रीट रैपर्स के जीवन पर आधारित फिल्म है। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य कलाकार में नजर आये थे। गली बॉय ने लगभग 238 करोड़ की कमाई कर चुका है।

मिशन मंगल –
इस लिस्ट में मिशन मंगल का भी नाम शामिल हो गया है। इसरो की सच्ची घटनाओं के आधार पर बनी फिल्म मिशन मंगल ने अब तक 230 करोड़ कमाई कर चुका है।

टोटल धमाल –
कॉमेडी से भरपूर टोटल धमाल एक मल्टी स्टार कास्ट फिल्म है। जिसमें अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा और रितेश देशमुख जैसे बेहतरीन कलाकार मौजूद है। इस फिल्म ने अब तक 228 करोड़ की कमाई कर चुका है।

सुपर 30 –
फिल्म पटना के गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है, जो पटना में IIT के उम्मीदवारों के लिए प्रसिद्ध सुपर 30 कार्यक्रम चलाते हैं. इस फिल्म ने 208 करोड़ की कमाई की है।