ये हैं बॉलीवुड की टॉप 10 ‘मोस्ट डिजायरेबल वुमन’

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – हाल ही में टाइम्स 50 मोस्ट डिजायरेबल वुमन 2018 लिस्ट सामने आई है। जिसमें कई बॉलीवुड एक्ट्रेस भी शामिल हैं। इस लिस्ट में आलिया भट्ट ने सबको पछाड़ कर पहला रैंक हासिल किया। वहीं दूसरे नंबर पर मिनाक्षी चौधरी और तीसरे नंबर पर कटरीना कैफ का नाम शामिल है। टाइम्स 50 मोस्ट डिजायरेबल वुमन 2018 की लिस्ट कुछ दिन पहले ही जारी हुई थी। इस बार इस लिस्ट में गली बॉय एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इस लिस्ट में बाजी मारी और पहले नंबर पर रहीं।

पिछले साल वे इस टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल वुमन लिस्ट में 37वें नंबर पर थीं। इस बार उन्होंने पहला स्थान पाया और सभी दिग्गज एक्ट्रेसेज को पीछे छोड़ दिया। आलिया ने बहुत छोटी उम्र में ये मुकाम हासिल किया है।

1. आलिया भट्ट

2. मिनाक्षी चौधरी

3. कटरीना कैफ

4. दीपिका पादुकोण

5. गायत्री भारद्वाज

6. अदिति राव हैदरी

7. नेहल चूडास्मा

8. जैकलीन फर्नांडिस

9. दिशा पाटनी

10. अनुकीर्ति वास