ये हैं दुनिया के कुछ खतरनाक रहस्य, जिन्हें जानकर हैरान रह जायेंगे आप

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – दुनिया में आज भी कई ऐसी रहस्यमयी चीजें मौजूद हैं, जिनकी सच्चाई शायद ही किसी को पता हों। हालांकि बचपन से ही हम इसे अपने माता-पिता, दोस्त और आस-पास के लोगों से कहानियों के रूप में सुनते हुए बड़े हुए हैं। हम में से बहुत लोगों ने इनके बारे में किताबों में पढ़ा या फिल्मों में देखा होगा। आज हम कुछ ऐसी ही रहस्यमयी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका राज आज तक नहीं खुला। इन रहस्यमयी चीजों के बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

बरमूडा ट्रायंगल –
बरमूडा ट्रायंगल अटलांटिक महासागर का वो भाग है, जिसे मौत का त्रिकोण और डेविल्‍स ट्रायंगल भी कहा जाता है। माना जाता है कि यह एक रहस्यमयी जलक्षेत्र है, जिसकी गुत्थी आज तक कोई नहीं सुलझा सका है। यहां अब तक हजारों की संख्या में विमान, पानी के जहाज और व्यक्ति गये और संदिग्‍ध रूप से लापता हो गये और लाख कोशिशों के बाद भी उनका पता नहीं लगाया जा सका है।

ईस्टर द्वीप –
ईस्टर द्वीप पोलिनेशिया में एक दूरदराज ज्वालामुखी द्वीप है। यह मानव आकृतियों की मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है। ये करीब 40 फुट लम्बे हैं और लगभग हज़ारों की संख्या में हैं, जिनमे इनका पूरा शरीर ज़मीन के अंदर इस प्रकार धसा हुआ है।

रुडोल्फ लेक –

केन्या के रुडोल्फ लेक के पास बने इस आइलैंड को ‘नो रिटर्न’ आइलैंड कहते हैं। अब इस आइलैंड पर कोई नहीं रहता। कहा जाता है कि कई सालों पहले यहां लोग रहा करते थे, लेकिन एक दिन वो सब अचानक गायब हो गए। उनका पता आज तक नहीं चल पाया। कहते हैं कि आज भी जो इस आइलैंड पर जाता है, वह कभी लौटकर नहीं आता।

तिब्बत का येति –

तिब्बत का येति ये अजीब दिखने वाला जीव, बंदर की तरह जरूर दिखाई दे रहा है, लेकिन इसे नेपाल और तिब्बत में येति कहा जाता है, जो नेपाल के शेरपा से लिया गया है। जिसका मतलब है, चट्टानों का जीव। ये बंदर जैसा दिखने वाला जीव मानव की तरह दिखता है, जो तिब्बत और नेपाल के कुछ हिस्सों में इसे देखा गया है।

एरिया 51 –
एरिया 51 एक सैन्य अड्डा है। यह अमेरिका के वायुसेना का भी अड्डा है जो कि कैलिफोर्निया के नेवादा परीक्षण और प्रशिक्षण रेंज के अंतर्गत पड़ता है। यह जगह लॉस वेगास शहर से करीब 80 मील उत्तर-पश्चिम की तरफ स्थित है। इसकी चर्चा इसलिए की जा रही है क्योंकि न्यू मेक्सिको में वर्ष 1947 में जो UFO रोसवैल में दुर्घटनावश गिर गया था, तो उसमें मौजूद एलियन और उनकी तकनीक को यहां गुप्त तरीके से लाया गया था। कहा जाता है कि यहां एलियन्स के संबंध में परीक्षण किए जाते हैं।

मिस्र के पिरामिड –
मिस्र के पिरामिड मिस्र के पिरामिड वहां के तत्कालीन फैरो (सम्राट) गणों के लिए बनाए गए स्मारक स्थल हैं, जिनमें राजाओं के शवों को दफनाकर सुरक्षित रखा गया है। इन शवों को ममी कहा जाता है। उनके शवों के साथ पेय पदार्थ, वस्त्र, गहनें, बर्तन, वाद्य यंत्र, हथियार, जानवर एवं कभी-कभी तो सेवक सेविकाओं को भी दफना दिया जाता था।

ली चिंग युएन –
इस व्यक्ति का नाम ली चिंग युएन, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह 256 साल की उम्र तक जिंदा था। चीन के रहने वाले ली चिंग दवाइयों के विद्वान थे और इसके लिए उन्हें 100 साल की उम्र में सरकार की तरफ से इनाम भी मिला था। कहते हैं कि 200 साल की उम्र में भी वह विश्वविद्यालय में लेक्चर देने जाया करते थे। उन्होंने 24 शादियां की थीं, लेकिन उनकी उम्र आज भी रहस्य बनी हुई है।

यूएफओ –

अज्ञात यूएफओ एक रहस्यमयी गुत्थी है। यूएफओ आकाश में उड़ती एक अज्ञात वस्तु। कई चश्मदीद गवाहों के अनुसार इन अज्ञात उड़ती वस्तुओं के बाहरी आवरण पर तेज़ प्रकाश होता है। उड़न तश्तरीयों के अस्तित्व को आधिकारिक तौर पर दुनिया भर की अधिकांश सरकारों द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है, लेकिन कुछ गवाह उड़न तश्तरीयों के देखे जाने का दावा करते हैं।

रहस्यमय आकृति –
इस तरह की आकृति दुनियाभर में कई अलग-अलग जगहों पर पायी गई हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह एलियंस का काम हो सकता है, तो किसी को लगता है कि यह चक्रवात जैसे किसी प्राकृतिक आपदा की वजह से बने हैं। लेकिन इतनी सुंदर आकृति को आखिर किसने बनाया, यह रहस्य बरकरार है।

हिमालय का जादू –

हिमालय की पहाड़ियों के पास और लद्दाख की वादियों में एक ऐसी जगह है, जहां अगर आपने गाड़ी खड़ी कर दी तो वो अपने आप ही पीछे को खिंची चली आती है। लोग इसे हिमालय का जादू कहकर बुलाते हैं।