ये हैं भारत के 15 सबसे गर्म शहर, जिसमें महाराष्ट्र के ये 9 शहर शामिल

पुणे : समाचार ऑनलाइन – विंटर खत्म होते ही गर्मी की शुरुवात हो जाती है। इन दिनों गर्मी की शुरुवात हो चुकी है। देश के कई राज्यों में लोग गर्मी से बेहाल है। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। इस बीच अल डोराडो मौसम वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक ताजा आकड़ा सामने आया है। जिसमें भारत के 15 सबसे गर्म शहरों की लिस्टसामने आई है।

संबंधित इमेज

इस लिस्ट में 46.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ मध्य प्रदेश का खरगोन पहले स्थान पर है। वहीं दूसरा सबसे गर्म शहर महाराष्ट्र का अकोला है, जहां का तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस रिपोर्ट में महाराष्ट्र के 9 शहर शामिल है। साथ ही तीन मध्य प्रदेश से, दो उत्तर प्रदेश से और एक तेलंगाना से ऐसे कुल 15 शहर के नाम शामिल हैं।

ये हैं भारत के 15 सबसे गर्म शहर, जिसमें महाराष्ट्र के ये 9 शहर शामिल के लिए इमेज परिणाम

भारत के सबसे गर्म शहरों की लिस्ट –
खरगोन – 46.6 डिग्री सेल्सियस
अकोला – 46.4 डिग्री सेल्सियस
नागपुर – 45.2 डिग्री सेल्सियस
अमरावती – 45.4 डिग्री सेल्सियस
वर्धा – 45.7 डिग्री सेल्सियस
चन्द्रपुर – 45.6 डिग्री सेल्सियस
ब्रम्हपुरी – 45.8 डिग्री सेल्सियस
यवतमाल – 44.5 डिग्री सेल्सियस
वाशिम – 44.2, डिग्री सेल्सियस
गोंदिया – 43.8 डिग्री सेल्सियस
गढ़चिरोली – 43.2 डिग्री सेल्सियस
बुलढाणा – 43.1 डिग्री सेल्सियस

ये हैं भारत के 15 सबसे गर्म शहर, जिसमें महाराष्ट्र के ये 9 शहर शामिल के लिए इमेज परिणाम

इस बीच मौसम विभाग ने विदर्भ के जिलों में अगले पांच दिनों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 45-47 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा भारतीय मौसम विभाग ने बीते साल 2018 को 1901 के बाद से अब तक सबसे गर्म साल घोषित किया था।