ये हैं राज्य के टॉप 5 अमीर IAS/IPS अधिकारी

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय कुमार वर्मा राज्य के सबसे अमीर आईपीएस अधिकारी के रूप में सामने आये हैं। उनके बाद परमबीर सिंह का नंबर आता है। वहीं आयएएस अधिकारी में मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रधान सचिव भूषण गगराणी नंबर एक पर है। केंद्र में अपने धन और संपत्ति के पेश किये विवरण पत्र में ये बातें सामने आयी है। भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के लिए यह आवश्यक है कि वह अपनी धन और संपत्ति का विवरण दें ताकि स्वीकृत अधिकारियों के भ्रष्टाचार को रोका जा सके और प्रशासन को पारदर्शी बनाया जा सके।

हर साल अधिकारियों को अपनी धन और संपत्ति की घोषणा करनी होती है। महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस और आईएएस अधिकारियों ने भी संपत्ति का विवरण दिया है। केंद्र द्वारा दिए गए विवरण डीओपीटी की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए हैं। 2018-19 के विवरण की घोषणा करने के लिए 31 जनवरी की समय सीमा रखी गयी थी। अधिकांश महाराष्ट्र कैडर के अधिकारियों ने विवरण दिया है। हालांकि, कुछ अधिकारियों ने उनके वास्तविक विवरण को दबाने की कोशिश की है।

ये हैं टॉप 5 आईपीएस अधिकारी –
1. संजयकुमार वर्मा –
अतिरिक्त महानिदेशक, म्हाडा, 1990 बैच, संपत्ती – कुल 11 करोड़ 65 लाख – पुणे में 4 फ्लैट, मुंबई और नवी मुंबई में प्रति फ्लैट 1 फ्लैट, पुणे में एक भूखंड, जबकि कुछ स्वामित्व।

2. परमबीर सिंह – महा संचालक एसीबी, बैच -1988, कुल संपत्ती 11 करोड़ 10 का लाख – मुंबई व नवी मुंबई में प्रति १ फ्लैट, हरियाणा में जमीन, चंदिगढ में 1 घर।

3. जे. व्ही जाधव – बैच 2004 , कुल संपत्ती – 10 करोड़ 95 लाख रुपए – कोल्हापुर में 1 फ्लैट, 1 फार्म हाउस कोल्हापुर, सांगली, पुणे में 6 भुखंड

4. दिलीप पाटील भुजबल –  पुलिस अधिक्षक बुलढाणा कुल संपत्ती – 10 करोड़ 63 लाख रुपए – पुणे में 4 घर, 1 फ्लैट व 1 दुकान, 9 भूखंड, बुजुर्ग संपत्ति के हिस्से से 2 संपत्ति।

5. विनीत अगरवाल – विशेष संचालक (कार्यान्वयन निदेशालय) कुल संपत्ती – 9 करोड़ 10 लाख रुपए – गाजियाबाद 4 दुकाने, 1 भुखंड, नोएडा में 1 भूखंड, 1 निवासी भुखंड व पैतृक संपत्ति

ये हैं टॉप 5 आयएएस अधिकारी –
1. भूषण गगराणी –
प्रधान सचिव (सीएमओ) कुल संपत्ती – 15 करोड़ 97 लाख रुपए : मुंबई में 2, नवी मुंबई में 1 फ्लैट, मुंबई में 1 दुकान। 4 भूखंड व कोल्हापुर में पैतृक संपत्ति घर।

2. प्रविण दराडे – अतिरिक्त आयुक्त, मुंबई महानगरपालिका, कुल संपत्ती – 13 करोड़ 49 लाख रुपए – 14 भुखंड, 1 व्यावसायिक के लिए दुकान, इस बीच 2 भुखंड पैतृक संम्पति।

3. प्रविणसिंह परदेशी – अतिरिक्त मुख्य सचिव (सीएमओ), 12 करोड़ 50 लाख रुपए – विदेश में 1, पुणे में 2 और मुंबई में एक फ्लैट, मध्य प्रदेश व सोलापुर में 2 भुखंड।

4. व्ही. राधा – सहसचिव, स्वच्छता मंत्रालय, कुल संपत्ती – 11 करोड़ 42 लाख रुपए – मुंबई 2 फ्लैट, पुणे, रायगड, तमिलनाडु में प्रत्येकी 1 फ्लैट, पुणे में 1 भुखंड।

5 . मनोज सौनिक – प्रधान सचिव, सार्वजनिक निर्माण काम विभाग कुल संपत्ती – 10 करोड़ 90 लाख रुपए – मुंबई, नवी मुंबई व हरियाणा में प्रत्येकी 1 फ्लैट, पुणे रायगड में खेती जमीन , बिहार में पैतृक संपत्ति।