1 फरवरी से बदल जाएंगी ये चीजें, आपकी जेब पर होगा सीधा असर 

नई दिल्ली, 28 जनवरी : एक फरवरी को पेश होने वाले आम बजट में कई बड़ी घोषणाएं होगी। इसका असर आपकी जेब पर भी होगा।

एक फरवरी से LIC बंद कर रही 23 पॉलिसी

31 जनवरी 2020 के बाद भारतीय जीवन बीमा निगम की 23 पॉलिसी बंद हो जाएगी। इसके साथ ही मौजूदा दूसरे बीमा पॉलिसियों में बदलाव या उनके लिए दुबारा अनुमति लेने की आखिरी तारीख 29 फरवरी 2020 है.
1 फरवरी से पुराने एंड्राइड और आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन में व्हाट्सअप सपोर्ट नहीं करेगा।

मोबाइल फ़ोन समेत ये 50 समान होंगे महंगे

बताया जा रहा है पेश होने वाले बजट में कम से कम 50 आईटम पर इंपोेर्ट ड्यूटी बढ़ाया जा सकता है।  अगर ऐसा होता है तो इलेक्ट्रिकल गुड्स, केमिकल्स और हेंडीक्राफ्ट आईटम महंगे हो जाएंगे।  इसके साथ ही मोबाइल फ़ोन चार्जर, इंडस्ट्रियल केमिकल, लैंप, लड़की के फर्नीचर, केंडल, आर्टिफिशियल जवेलरी और हेंडीक्राफ्ट के आईटम महंगे हो सकते हैं. साथ ही मोबाइल फ़ोन की कीमत भी बढ़ सकती है.
रसोई गैस के बदलेंगे दाम

एक फरवरी को हर साल रसोई गैस के दाम में बदलाव होता है।  इसके साथ ही एयर टर्बायन फ्यूल की कीमते भी बदलती है.
हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मचारी

अपनी मांगों को लेकर देश भर के बैंककर्मी 1 फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे। पहले चरण में दो दिन हड़ताल रहेगा। जिस दिन देश भर के लिए बजट पेश होगा उसी दिन बैंककर्मी हड़ताल पर रहेगा।