काश्मीरी लड़की से शादी और जमीन खरीदने को लेकर ये टॉप 5 राज्य ‘इंटरेस्टेड’, जानिए महाराष्ट्र का नंबर

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाईन – गृहमंत्री अमित शाह द्वारा जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को रद्द करने की घोषणा के बाद देशभर के पुरुष काश्मीर का इतिहास जानने में जुट गए हैं। गुगल सर्च पर ‘Marry kashmiri girl’ और how can i marry a kashmiri girl  इन दो चीजों को सबसे अधिक सर्च किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर काश्मीरी लड़कियों के साथ शादी करने के संदर्भ में फोटो, वीडियो और पोस्ट शेयर किया जा रहा है। इसके साथ ही काश्मीर में जमीन खरीदने के भी लोग इच्छुक नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में काश्मीरी लड़कियों से शादी करने के संदर्भ में पोस्ट किए जा रहे हैं। इनमें कई राज्य आगे है।

यह राज्य है इन चीजों में सबसे आगे
1। पश्चिम बंगाल के नागरिकों द्वारा काश्मीरी गर्ल अधिक सर्च किया जा रहा है।
2। दूसरे स्थान पर झारखंड है। झारखंडमें लोग गुगल पर काश्मीरी गर्ल को सर्च कर रहे हैं।
3। काश्मीरी गर्ल सर्च करने में तेलंगाना तीसरे नंबर पर है।
4। इन दौड़ में कर्नाटक चौथे नंबर पर है।
5। काश्मीरी गर्ल सर्च करने में महाराष्ट्र का स्थान पांचवा है।
जमीन खरीदने में हरियाणा दिलचस्पी ले रहा है
कश्मीर में जमीन खरीदने को लेकर हरियाणा दिलचस्पी लेने वालों में पहले स्थान पर है। हरियाणा के लोगों ने यहां जमीन खरीदने के लिए सबसे अधिक सर्च किया है। हरियाणा के बाद उत्तर प्रदेश का दूसरा और महाराष्ट्र का तीसरे नंबर पर है।