महिला के पेट से निकला कुछ ऐसा कि आपको यकीन नहीं होगा

अहमदनगर | समाचार ऑनलाइन – महाराष्ट्र के अहमदनगर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है। यहां मानसिक रूप से बीमार महिला के पेट से डेढ़ किलो वजन की सेफ्टी पिन, कील, कंगन और धातु निर्मित अन्य वस्तुएं निकली हैं। यह महिला अपने पेट का इस्तेमाल हार्ड वेयर स्टोर और ज्वैलरी शॉप के रूप में कर रही थी। ऑपरेशन के बाद उसके पेट से एक इंच की कील, नट एवं बोल्ट, सेफ्टी पीन, यू-पीन, हेयर पीन, कंगन, चेन, मंगलसूत्र और अंगूठी निकली गई है। इन सबका वजन करीब डेढ़ किलो है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 40 साल की संगीता को पेट दर्द की शिकायत होने पर उसे 31 अक्टूबर को मानसिक स्वास्थ्य सरकारी अस्पताल से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शिर्डी निवासी संगीता मानसिक रूप से बीमार है। वह शाहेरकोटडा इलाके की सड़कों पर घूमा करती थी। कोर्ट के आदेश के बाद उसे मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल में भर्ती किया गया था।

डॉक्टर ने बताया कि महिला का पेट पत्थर की तरह सख्त हो गया था। एक्सरे में संगीता के पेट में एक बड़ी गांठ दिखाई दी। इसके अलावा उसके फेफड़े से सेफ्टी पिन लटके हुए थे। यहां तक कि एक पिन से उसके पेट में छेद हो गया था। इसके चलते हमें उसका तुरंत ऑपरेशन करना पड़ा। डॉक्टरों के पैनल ने करीब ढाई घंटे तक संगीता का ऑपरेशन किया। इस दौरान उसके पेट से निकलने वाली चीजों को देखकर वे हैरान रह गए। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने यह सुनिश्चित करने के लिए कि संगीता के पेट में कुछ रह न जाए, उसका एक्स-रे भी किया।