‘इस’ मशहूर अभिनेत्री ने दिया वरुण धवन को शादी का ऑफर, नाम जानकर हैरान जाएंगे आप……..

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम अभिनेता वरुण धवन को तो आप बखूबी जानते हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। आपको बता दें अब तक वरुण धवन ने अपने करियर में कोई भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। वरुण धवन की पर्सनालिटी पर बॉलीवुड इंडस्ट्री की बहुत सी अभिनेत्रियां फिदा है। लेकिन आज हम आपको उस अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने हाल ही में वरुण धवन को शादी का ऑफर दिया है। तो आइए जानते हैं वह अभिनेत्री कौन है।

हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री राशि खन्ना है। राशि खन्ना साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सुंदर अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती है। आपको बता दें कुछ समय पहले एक समारोह में राशि खन्ना ने यह कह कर सबको चौंका दिया कि, वह बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन को बहुत पसंद करती हैं।

राशि खन्ना ने कहा कि यदि मुझे मौका मिला तो मैं उनसे शादी भी कर सकती हूं। आपको बता दें राशि खन्ना वरुण धवन की बहुत बड़ी फैन है। और इससे पहले भी वह वरुण के साथ काम करने का इच्छा व्यक्त कर चुकी हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बारे में वरुण क्या प्रतिक्रिया देते हैं।