इस लड़की ने शरीर पर गुदवाए 103 टैटू 

मुंबई | समाचार ऑनलाइन – टैटू का क्रेज़ लोगों में किस कदर है इसका अंदाज़ा मुंबई निवासी तेजस्वी प्रभुलकर को देखकर लगाया जा सकता है। 21 वर्षीय तेजस्वी ने अपने शरीर पर ज्यादा से ज्यादा टैटू गुदवाने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया है।उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि पूरे 103 टैटू गुदवाए हैं।  तेजस्वी के इस रिकॉर्ड को ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड’ में शामिल किया गया है। तेजस्वी ने इंस्टाग्राम पर टैटू के साथ अपने सभी फोटो पोस्ट किए हैं। जिसके बाद से वह इंस्टग्राम पर भी काफी पॉपुलर हो रही हैं।

17 साल की उम्र से तेजस्वी ने शरीर पर टैटू बनवाने शुरुआत की थी। उन्होंने जीवन में हुईं विशिष्ट घटनाओं और क्षणों को टैटू के रूप में ढाला है। शुरुवात में तेजस्वी के माता-पिता ने इस पर आपत्ति जताई थी, लेकिन अब उनका विरोध कम हो गया है। तेजस्वी ने अपने माता-पिता का भी टैटू शरीर पर गुदवाया है। इस रिकॉर्ड के बाद तेजस्वी रातों रात मुंबई में फेमस हो गई हैं।