इस बार भी कांग्रेस के ‘हाथ’ में छत्तीसगढ़ नहीं ! 

नई दिल्ली। समाचार ऑनलाइन  
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ विधानसभा में इस बार भी कांग्रेस को निराशा लगने वाली है। एक मीडिया रिपोर्ट ने अपने सर्वे में इस बार भी भाजपा की ही जीत बताई है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए तारीख का ऐलान हो चुका है। 12 और 20 नवंबर दो चरणों में 90 सीटों के लिए मतदान होगा। 11 दिसंबर को नतीजे तय कर देंगे कि राज्य की कमान किसके हाथ में होगी। लेकिन सर्वे के अनुसार, लोगों का भरोसा डॉ रमन सिंह पर बरकरार है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’668cd3e4-cbbe-11e8-a3e1-7f326a8db721′]

सर्वे के मुताबिक,  बीजेपी के खाते में 47 सीटें नजर आ रही है। वही एक बार फिर कांग्रेस सत्ता हासिल करने में नाकाम रहेगी।  ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि क्या कांग्रेस और बीएसपी के बीच गठबंधन नही होने की वजह से कांग्रेस को नुकसान का सामना करना पड़ा है ?

उजनी डैम से पकड़ी गयी अब तक की सबसे बड़ी मछली

सर्वे के मुताबिक 60 फीसदी जनता का मानना है कि,  अगर कांग्रेस और बीएसपी का गठबंधन होता तो आने वाली सरकार की शक्ल कुछ और होती । लेकिन बीएसपी और अजीत जोगी के बीच गठबंधन की वजह से कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ सकता है। कांग्रेस के साथ गठबंधन नही करने के पीछे मायावती ने बताया है कि,  उन्होंने कांग्रेस की प्रतिक्रिया का इंतजार किया था। लेकिन उन लोगों की तरफ से किसी तरह के संकेत नहीं मिला। ऐसे हालात में उनके पास अजीत जोगी की पार्टी के साथ गठबंधन करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। बीजेपी को हराने के लिए ऐसा करना राज्य के हित में होता।

[amazon_link asins=’B074G3TJYF,B077RTRHHQ’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’8fe16c81-cbbe-11e8-af8a-c571cd584647′]